JEE Mains · Physics · STD 11 - गैसों का अगुणित सिद्धान्त
- JEE Mains 2024
- कठिन
- MCQ
एक एकपरमाणुक गैस के एक मोल और एक द्विपरमाणुक गैस (दृढ़) के एक मोल को कमरे के तापमान \(\left(27^{\circ} \mathrm{C}\right)\) पर रखा जाता है। स्थिर आयतन पर गैसों की विशिष्ट ऊष्मा का अनुपात क्रमशः _______ है।
उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(C) \(\frac{3}{5}\)
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
\(\frac{\left(\mathrm{C}_{\mathrm{v}}\right)_{\text {mono }}}{\left(\mathrm{C}_{\mathrm{v}}\right)_{\text {dia }}}=\frac{\frac{3}{2} \mathrm{R}}{\frac{5}{2} \mathrm{R}}=\frac{3}{5}\)
Physics के और प्रश्न
- स्टील एवं ताँबे की दो छड़ों की ऊष्मीय चालकता क्रमशः \(K _1\) एवं \(K _2\), लम्बाई \(L _1\) एवं \(L _2\) तथा अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल \(A _1\) एवं \(A _2\) इस प्रकार हैं कि \(\frac{K_2}{K_1}=9, \frac{A_1}{A_2}=2, \frac{L_1}{L_2}=2\) है, तो चित्र में दिखाई गई व्यवस्था के लिए, साम्यावस्था में, स्टील एवं ताँबें की संधि पर तापमान \((T)\) का मान \(.........^{\circ}C\) होगा :
JEE Mains 2022 मध्यम - \(x-\) दिशा में \(2\, v\) चाल से चलते हुए \(m\) द्रव्यमान के एक कण से, \(y-\) दिशा में \(v\) वेग से चलता हुआ \(2\, m\) द्रव्यमान का एक कण, टकराता है। यदि यह संघट्ट (टक्कर) पूर्णंत: अप्रत्यास्थ है तो, टक्कर के दौरान ऊर्जा का क्षय (हानि) होगीJEE Mains 2015 कठिन
- नीचे दिए गए आरेख में, तीन लेंस निर्मित हैं। प्रत्येक की मोटाई को \(\left|R_1\right|\) और \(\left|R_2\right|\) (अर्थात् काँच के लेंस की ऊपरी और निचली सतहों की वक्रता त्रिज्याएँ) की तुलना में नगण्य मानते हुए, संयोजन का पावर कितना है?
JEE Mains 2025 कठिन - समीकरण \(\left(\mathrm{P}+\frac{\mathrm{a}}{\mathrm{V}^2}\right)(\mathrm{V}-\mathrm{b})=\mathrm{RT}\) में \(a b^{-1}\) का विमीय सूत्र क्या है, जहाँ अक्षरों के अपने सामान्य अर्थ हैं?JEE Mains 2024 कठिन
- एकसमान आकार की दो छड़ \(A\) तथा \(B , 30^{\circ} C\) तापमान पर है। यदि \(A\) को \(180^{\circ} C\) तक तथा \(B\) को \(T ^{\circ} C\) तक गर्म करते हैं तो इनकी नई लम्बाइयाँ समान है। यदि \(A\) तथा \(B\) के रेखीय प्रसार गुणांकों का अनुपात \(4: 3\) है तो, \(T\) का मान ........\(^oC\) है।JEE Mains 2019 मध्यम
- नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (A) के रूप में तथा दूसरा कारण (R) के रूप में।
अभिकथन (A) : एक रुद्धोष्म पात्र में, एक गैस को उसके प्रारंभिक आयतन के आधे तक रुद्धोष्म रूप से संपीडित किया जाता है। गैस का तापमान घट जाता है।
कारण (R): एक आदर्श गैस का मुक्त प्रसार एक अनुत्क्रमणीय और एक रुद्धोष्म प्रक्रम है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :JEE Mains 2025 आसान
JEE Mains के और PYQ
- एक आवेश \(Q\) एक \(a\) भुजा वाले वर्गाकार सतह के केन्द्र से \(a/2\) ऊँचाई पर रखा हुआ है (चित्र देखें) वर्गाकार सतह से जाने वाला विघुत फ्लक्स होगा
JEE Mains 2018 मध्यम - द्रव्यमान \(m\) और व्यास \(d\) के तीन ठोस गोलों को इस प्रकार पिचकाया गया है। कि उनके केन्द्रो को जोड़ने वाली रेखाएँ \(d\) लम्बाई की भुजा का एक समबाहु त्रिभुज बनाती है। इस त्रिभुज के केन्द्रक और किसी एक गोले के केन्द्र से होकर जाने वाली तथा त्रिभुज के समतल के लम्बवत् अक्षों के सापेक्ष इस निकाय के जड़त्व आघूर्ण क्रमशः \(I _{0}\) तथा \(I _{ A }\) हैं। तब \(I _{0} / I _{ A }\) का मान है :
JEE Mains 2020 कठिन - त्रिज्या \(R\) एवं द्रव्यमान \(M\) के एक गोले से, त्रिज्या \(R / 2\) का एक छोटा गोला इस प्रकार निकाल लिया जाता है कि मूल गोले में बनी गुहा इसके केन्द्र एवं परिधि के बीच है (चित्र देखें)। चित्र के विन्यास के अनुसार जब मूल गोले के केन्द्र और हटाये गये गोले के केन्द्र के बीच दूरी \(3 R\) है, तब दोनो गोलों के बीच गुरुत्वाकर्षण बल है
JEE Mains 2014 कठिन