JEE Mains · Physics · STD 11 - 6.कणो के निकाय तथा घूर्णी गति
- JEE Mains 2023
- मध्यम
- संख्यात्मक
\(2 \mathrm{~kg}\) किग्रा द्रव्यमान का एक ठोस गोला \(2240\) जूल गतिज ऊर्जा के साथ एक क्षैतिज तल पर शुद्ध रूप से लुढक रहा है। गोले के द्रव्यमान केन्द्र का वेग______ मी/से. होगा।
उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(A) \(40\)
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
\(KE =\frac{1}{2} mv ^2+\frac{1}{2} I \omega^2\)
\(2240=\frac{1}{2} 2( v )^2+\frac{1}{2} \frac{2}{5}(2) R ^2 \cdot\left(\frac{ v }{ R }\right)^2\)
\(2240= v ^2+\frac{2}{5} v ^2\)
\(\Rightarrow v =40\,m / s\)
Physics के और प्रश्न
-

दिए गए परिपथ में सर्पी संपर्क को बाहर की ओर खींचा जाता है जिससे परिपथ में विद्युत धारा \(8 \mathrm{~A} / \mathrm{s}\) की दर से परिवर्तित होती है। उस क्षण पर जब R \(12 \Omega\) है, परिपथ में धारा का मान ______ A होगा।JEE Mains 2025 मध्यम - एक हाइड्रोलिक लिफ्ट में, इनपुट पिस्टन का पृष्ठीय क्षेत्रफल \(6 \mathrm{~cm}^2\) है और आउटपुट पिस्टन का \(1500 \mathrm{~cm}^2\) है। यदि आउटपुट पिस्टन को 20 cm ऊपर उठाने के लिए इनपुट पिस्टन पर 100 N बल लगाया जाता है, तो किया गया कार्य _______ kJ है।JEE Mains 2025 मध्यम
- \(A, B\) और \(C\) आवेशित कण, जिन पर आवेश क्रमश : \(-4 q, 2 q\) तथा \(-2 q\) है, \(d\) त्रिज्या के एक वृत की परिधि पर रखे हुए है। कण \(A , C\) और वृत का केन्द्र \(O\) एक समबाहु त्रिभुज बनाते हैं। (चित्र देखें)। तब \(O\) पर \(x\)-दिशा में विधुत क्षेत्र का मान है :
JEE Mains 2020 मध्यम - किसी सरल आवर्त दोलन में, जब कण अपनी चरम स्थिति और माध्य स्थिति के बीच मध्य में होता है, तब इस स्थिति में कण की कुल यांत्रिक ऊर्जा का कितना भाग गतिज ऊर्जा के रूप में होता है ?JEE Mains 2021 मध्यम
- एक लम्बा तार \(ABDMNDC\) चित्र में दिखाया गया है और इसमें विधुत धारा \(I\) बह रही है। इस तार के \(AB\) और \(BC\) भाग सीधे हैं और एक दूसरे से समकोण बनाते हैं। \(D\) पर तार घूमते हुए \(R\) त्रिज्या का एक वृत्त \(DMND\) बनाता है तथा तार के \(AB\) और \(BC\) भाग इस वृत्त पर क्रमशः \(N\) तथा \(D\) पर स्पर्श रेखाएँ बनाते है। इस दशा में वृत्त के केन्द्र पर चुम्बकीय क्षेत्र का मान है।
JEE Mains 2020 कठिन - एक गेल्वनोमीटर की स्केल \(50\) भागों में बंटी है। बैटरी का आंतरिक प्रतिरोध शून्य है। यदि \(R=2400 \Omega\) है तो विक्षेप \(=40\) भाग है। यदि \(R=4900 \Omega\) है तो विक्षेप \(=20\) भाग है। तब हम निर्धारित कर सकते हैं कि
JEE Mains 2016 कठिन
JEE Mains के और PYQ
- एक लंबे सीधे तार, जिसका अनुप्रस्थ काट वृत्ताकार (त्रिज्या a) है, में स्थायी धारा I प्रवाहित हो रही है। धारा इस अनुप्रस्थ काट में एकसमान रूप से वितरित है। तार के अनुप्रस्थ काट के केंद्र से वे कोनसी दूरियाँ, जिन पर चुंबकीय क्षेत्र [तार के भीतर, तार के बाहर] तार के कारण कहीं भी अधिकतम संभव चुंबकीय क्षेत्र का आधा होगा?JEE Mains 2025 मध्यम
- एक स्टील के तार की लंबाई 2 m है और इसका यंग गुणांक \(2.0 \times 10^{11} \mathrm{Nm}^{-2}\) है। इसे एक बल द्वारा खींचा जाता है। यदि तार के लिए प्वासों अनुपात और अनुप्रस्थ विकृति क्रमशः 0.2 और \(10^{-3}\) हैं, तो तार का प्रत्यास्थ स्थितिज ऊर्जा घनत्व _______ \(\times 10^5\) (SI मात्रकों में) होगा?JEE Mains 2025 मध्यम
- पार्श्व क्रम में जुड़े हुए संधारित्रों \(C _1=1 \mu F , C _2=2 \mu F , C _3=4 \mu F \quad\) एवं \(C _4=3 \mu F\) के निकाय पर कुल आवेश का मान \(......\mu C\) होगा (माना \(20\,V\) की बैटरी संयोजन से जुड़ी है)JEE Mains 2022 मध्यम
- आवेश-घनत्व \(\rho(r)\) के किसी गोलीय-आवेश-वितरण, के अन्दर \(N\) समविभव-पृष्ठ, जिनकी विभव है \(V _{0}, V _{0}+\Delta V , V _{0}+2 \Delta V , \ldots \ldots V _{0}+ N \Delta V\) \((\Delta V >0)\), आरेखित किये गये हैं और उनकी त्रिज्याऐं क्रमश: \(r_{0}, r_{1}, r_{2}, \ldots \ldots \ldots . . r_{N}\) हैं। यदि त्रिज्याओं का अन्तराल, सभी \(V _{0}\) तथा \(\Delta V\) के मानों के लिये, स्थिर है तबJEE Mains 2016 कठिन
- एक दृढ़ द्विध्रुव एक विद्युत क्षेत्र \(\vec{E}_1=E_0\hat{x}\) की उपस्थिति में अपने केंद्र के परितः सरल आवर्त गति करता है। यदि एक अन्य विद्युत क्षेत्र \(\vec{E}_2=2E_0(\hat{y}+\hat{z})\) निकाय में प्रस्तुत किया जाता है, तो दोलन की आवृत्ति में प्रतिशत परिवर्तन (लगभग) क्या होगा?JEE Mains 2026 कठिन
- एक एकसमान छड़ \(AB\) को चित्रानुसार बिन्दु \(X\), जो कि \(A\) से \(x\) दूरी पर है, से लटकाया जाता है। इस छड़ को क्षैतिज रखने के लिये उसके सिरे \(A\) से एक द्रव्यमान \(m\) को लटकाते है। इस तरह \(( m , x)\) मानों का एक समूह प्राप्त होता है। इस समूह से उचित चर, जिनको आलोखित करने से एक सीधी रेखा प्राप्त हो, होंगे
JEE Mains 2018 कठिन