JEE Mains · Physics · STD 11 - गति के नियम
- JEE Mains 2022
- मध्यम
- MCQ
स्प्रिंग नियतांक \(k\) तथा मूल लम्बाई \(l_0\) की एक द्रव्यमानहीन स्प्रिंग का एक सिरा स्थिर है जबकि दूसरा सिरा घर्पणरहित टेबल पर रखे \(m\) द्रव्यमान के छोटे पिण्ड से जुड़ा हुआ है। स्प्रिंग टेबल पर क्षैतिज अवस्था में है। यदि पिण्ड को स्थिर सिरे से गुजरने वाली अक्ष के सापेक्ष \(\omega\) कोणीय वेग से घुमाया जाता है, तो स्प्रिंग में प्रसार होगा-
उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(C) \(\frac{ m \omega^{2} I_{0}}{ k - m \omega^{2}}\)
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
\(K \Delta x = m \left(\ell_{0}+\Delta x \right) w ^{2}\)
\(K \Delta x = m \ell_{0} w ^{2}+ mw ^{2} \Delta x\)
\(\Delta x =\frac{ m \ell_{0} w ^{2}}{ k - mw ^{2}}\)
Physics के और प्रश्न
- \(\gamma_{\mathrm{A}}\) एकपरमाणुक गैस A का विशिष्ट ऊष्मा अनुपात है जिसमें 3 स्थानांतरीय स्वातंत्र्य कोटियाँ हैं। \(\gamma_B\) बहुपरमाणुक गैस B का विशिष्ट ऊष्मा अनुपात है जिसमें 3 स्थानांतरीय, 3 घूर्णी स्वातंत्र्य कोटियाँ और 1 कंपन विधा है। यदि \(\frac{\gamma_{\mathrm{A}}}{\gamma_{\mathrm{B}}}=\left(1+\frac{1}{\mathrm{n}}\right)\), तो \(n\) का मान _______ है।JEE Mains 2025 आसान
- एक इलेक्ट्रॉन एक समान रूप से आवेशित अनंत समतल चादर \(S\) के विद्युत क्षेत्र के प्रभाव में गति कर रहा है, जिसका पृष्ठ आवेश घनत्व \(+\sigma\) है। \(t=0\) पर इलेक्ट्रॉन \(S\) से 1 m की दूरी पर है और उसकी चाल \(1 m s ^{-1}\) है। यदि इलेक्ट्रॉन \(t=1 s\) पर \(S\) से टकराता है, तो \(\sigma\) का अधिकतम मान \(\alpha\left[\frac{m \epsilon_0}{e}\right] \frac{ C }{ m ^2}\) है। \(\alpha\) का मान __________ है।JEE Mains 2024 मध्यम
- एक उत्क्रमणीय ऊष्मा इंजन निवेश ऊष्मा के एक चौथाई भाग को कार्य में रूपान्तरित करता है। कुण्ड के ताप में \(52\, K\) की कमी करने पर इसकी दक्षता दो गुनी हो जाती है। स्रोत का ताप कैल्विन पैमाने पर \(.....\) है।JEE Mains 2021 मध्यम
- क्षमता \(P\) के एक उभयोत्तल लेंस के दोनों पृष्ठों की वक्रता त्रिज्यायें \(R\) है। उसी पदार्थ के बने \(1.5 P\) क्षमता के समतल उत्तल लेंस के वक्र पृष्ठ की वक्रता त्रिज्या कितनी होगी ? (\(R\) में)JEE Mains 2020 मध्यम
- आपको एक शेविंग दर्पण बनाने को कहा जाता है। यदि कोई व्यक्ति इस दर्पण को अपने चेहरे से \(10 \; cm\) दूर रखता है और चेहरे के आवर्धित प्रतिबिम्ब को, सुविधाजनक-दर्शन की निकटतम दूरी, \(25 \; cm\) पर देखता है तो, दर्पण की वक्रता त्रिज्या होगी :JEE Mains 2015 मध्यम
- \(\mathrm{A}\) व \(\frac{\mathrm{A}}{2}\) परिणाम के दो बल एक-दूसरे के लम्बवत हैं। उनके परिणामी का परिमाण है:JEE Mains 2023 आसान
JEE Mains के और PYQ
- एक परमाणु \(500 \mathrm{~nm}\) तरंगदैर्ध्य का एक फोटान अवशोषित करता है तथा \(600 \mathrm{~nm}\) का दूसरा फोटान उत्सर्जित करता है। इस प्रक्रिया में परमाणु द्वारा कुल अवशोषित ऊर्जा \(\left(\mathrm{n} \times 10^{-4} \mathrm{eV}\right)\) है। \(\mathrm{n}\) का मान_______________है।(दिया है : \(\mathrm{h}=6.6 \times 10^{-34} \mathrm{JS}\) एवं \(\mathrm{c}=3 \times 10^8 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) ).JEE Mains 2023 मध्यम
- अनुप्रस्थ काट की त्रिज्या \(5\, mm\) वाले ताँबे (प्रतिरोधकता \(\left.=1.7 \times 10^{-8}\, \Omega m \right)\) के एक चालक से \(5\, A\) की धारा प्रवाहित होती है। यदि आवेशों का अपवाह वेग \(1.1 \times 10^{-3} \,m / s\) है तो उनकी गतिशीलता \(.......\,m^2/Vs\) होगी।JEE Mains 2019 मध्यम
- एक प्रक्रम में, एक आदर्श एकपरमाणुक गैस के एक मोल का आयतन व तापमान, सम्बन्ध \(VT = K\) द्वारा बदलता है, जहाँ कि \(K\) एक नियतांक है। इस प्रक्रिया में गैस का तापमान \(\Delta T\) बढ़ जाता है। गैस द्वारा अवशोषित ऊष्मा का मान है। ( \(R\) गैस स्थिरांक है)JEE Mains 2019 कठिन
- \(35 \mathrm{MHz}\) आवृत्ति की एक समतल विद्युत चुंबकीय तरंग मुक्त अवकाश में \(\mathrm{X}\)-दिशा में अनुदिश गति करती है। एक निश्चित बिन्दु पर (स्थिति एवं समय में) \(\overrightarrow{\mathrm{E}}=9.6 \hat{\mathrm{j}} \mathrm{V} / \mathrm{m}\) है। इस बिन्दु पर चुंबकीय क्षेत्र का मान _______ है।JEE Mains 2024 कठिन