JEE Mains · Physics · STD 12 - किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र
- JEE Mains 2025
- आसान
- MCQ
कांच के प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक \(\sqrt{3}\) है। न्यूनतम विचलन कोण प्रिज्म कोण के बराबर है। प्रिज्म कोण क्या है?
उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(A) \(60^{\circ}\)
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
\(\mu=\frac{\sin \left(\frac{A+\delta_{\min }}{2}\right)}{\sin \frac{A}{2}}\)
दिया गया है \(\delta_{\min }=\mathrm{A}\)
\(\begin{aligned}
& \sqrt{3}=\frac{\sin A}{\sin \frac{A}{2}}=\frac{2 \sin \frac{A}{2} \cos \frac{A}{2}}{\sin \frac{A}{2}} \\
& \cos \frac{A}{2}=\frac{\sqrt{3}}{2} \\
& A=60^{\circ}
\end{aligned}\)
दिया गया है \(\delta_{\min }=\mathrm{A}\)
\(\begin{aligned}
& \sqrt{3}=\frac{\sin A}{\sin \frac{A}{2}}=\frac{2 \sin \frac{A}{2} \cos \frac{A}{2}}{\sin \frac{A}{2}} \\
& \cos \frac{A}{2}=\frac{\sqrt{3}}{2} \\
& A=60^{\circ}
\end{aligned}\)
Physics के और प्रश्न
- असत्य कथन छाँटिए : \((a)\) गौसीय सतह में प्रवेश करने वाली विधुत बल रेखाएं ऋणात्मक फ्लक्स प्रदान करती है। \((b)\) एक आवेश \('q'\) एक घन के केन्द्र पर रखा है। सभी फलको से निर्गत फ्लक्स समान होगा। \((c)\) एक समान विधुत क्षेत्र में कोई आवेश न रखने वाली बन्द गौसीय सतह से निर्गत परिणामी फ्लक्स शून्य होता है। \((d)\) जब विधुत क्षेत्र गौसीय सतह के समान्तर होती है, तो यह परिमित अशून्य फ्लक्स प्रदान करती है। नीचे दिए गये विकल्पों में उपयुक्त उत्तर चुनिए :JEE Mains 2021 मध्यम
- एक व्यक्ति 3 अलग-अलग कणों का द्रव्यमान \(435.42 \mathrm{~g}, 226.3 \mathrm{~g}\) और 0.125 g मापता है। सार्थक अंकों के साथ अंकगणितीय संक्रियाओं के नियमों के अनुसार, 3 कणों के द्रव्यमानों का योग क्या होगा।JEE Mains 2025 आसान
- \(5 \,g\) द्रव्यमान तथा \(1 \,cm\) त्रिज्या के धातु के एक सिक्के को एक पतली नगण्य द्रव्यमान की छड़ \(AB\) से चित्रानुसार जोड़ा जाता है। यह निकाय आरम्भ में स्थिरावस्था में है। इसे \(AB\) के परित: \(5 \,s\) तक \(25\) चक्कर प्रति सेकण्ड की गति से घुमाने के लिये नियत बल आघूर्ण का सन्निकट मान होगा।
JEE Mains 2019 मध्यम - ओम के नियम के प्रयोग में, एक \(10.0 \,cm\) लम्बे एवं \(5.00 \,mm\) व्यास के चालक के सिरों पर \(5.0\, V\) का विभवांतर लगाया गया है। चालक में मापी गई धारा का मान \(2.00\, A\) है। चालक की प्रतिरोधकता में अधिकतम अनुमत प्रतिशत त्रुटि होगी।JEE Mains 2021 कठिन
- एक समतल-उत्तल और एक समतल-अवतल लेंस, जिनकी वक्रता त्रिज्या \('R'\) है वो अलग पदार्थो के बने हैं। इन दोनों का चित्रानुसार चिपका दिया जाता है। यदि लेंस\(-1\) के पदार्थ का अपवर्तनांक \(\mu_{1}\) तथा लेंस-2 के पदार्थ का अपवर्तनांक \(\mu_{2}\) है तो इस संयोजन की फोकस दूरी होगी?
JEE Mains 2019 कठिन - एकसमान ठोस बेलन, जिसकी लंबाई \(L\) और त्रिज्या \(R\) है, उस का उसके अक्ष के परितः जड़त्व आघूर्ण \(I_1\) है। इस बेलन से काटा गया एक छोटा संकेंद्रित बेलन, जिसकी लंबाई \(L / 2\) और त्रिज्या \(R / 3\) है, का उसके अक्ष के परितः जड़त्व आघूर्ण \(I_2\) है। अनुपात \(I_1 / I_2\) _________ है।JEE Mains 2026 कठिन
JEE Mains के और PYQ
- 100 g और 200 g द्रव्यमान वाले दो ब्लॉक जैसा कि चित्र में दिखाया गया है, स्प्रिंग A और B के सिरों से जुड़े हैं। A में संचित ऊर्जा E है। जब A और B के स्प्रिंग नियतांक \(k _{ A }, k _{ B }\) क्रमशः संबंध \(4 k _{ A }=3 k _{ B }\) को संतुष्ट करते हैं, तो B में संचित ऊर्जा होगी:
JEE Mains 2026 मध्यम - एक द्रव्यमान रहित समबाहु त्रिभुज \(EFG\) की एक भुजा की लम्बाई \('a'\) है (चित्र देखें)। इसके तीन शीर्ष बिन्दुओं पर द्रव्यमान \(m\) के एक-एक कण रखे हुए हैं। यदि \(EX\) रेखा (जो कि \(EG\) के लम्बवत् है) के सापेक्ष \(EFG\) जड़त्व आघूर्ण \(\frac{ N }{20} \,ma ^{2}\) हो और \(N\) एक पूर्णाक हो, तो \(N\) का मान ..... है।
JEE Mains 2020 मध्यम - एक मीटर सेतु परिपथ में, प्रतिरोधों को चित्र में दर्शाये अनुसार जोड़ा गया है। संतुलन लम्बाई \(1_1, 40\,cm\) है। इसके बाद, एक अज्ञात प्रतिरोध \(x\), \(P\) के साथ श्रेणी क्रम में जोड़ा जाता है, जिससे समान सिरे से नापी गई नई संतुलन लम्बाई का मान \(80\,cm\) हो जाता है, तो \(x\) का मान \(........\Omega\) होगा।
JEE Mains 2022 कठिन - यंग के द्वि-झिरी प्रयोग में, \(5000\) \(A\) तरंगदैर्घ्य के एकवर्णी प्रकाश का उपयोग किया जाता है। झिर्रियां \(1.0 \mathrm{~mm}\) दूर हैं और पर्दा झिर्रियों से \(1.0 \mathrm{~m}\) की दूरी पर रखा गया है। पर्दे के केंद्र से वह दूरी जहाँ तीव्रता पहली बार अधिकतम तीव्रता की आधी हो जाती है, वह _______ \(10^{-6} \mathrm{~m}\) है।JEE Mains 2024 कठिन
- किसी सरल आवर्त दोलित्र की कोणीय आवृत्ति \(2 rad s ^{-1}\) है। इस पर एक बाह्य बल, \(F =\sin t\) न्यूटन \(( N )\) लगता है। यदि समय \(t=0\) पर, यह दोलित्र, अपनी साम्यावस्था में विराम स्थिति में है तो, इसके पश्चात् के किसी समय में, इसकी स्थिति निम्नांकित में किसके समानुपाती होगी?JEE Mains 2015 कठिन