JEE Mains · Physics · STD 12 - वैद्युत आवेश तथा क्षेत्र
- JEE Mains 2021
- कठिन
- MCQ
आरेख में दर्शाए अनुसार दो आदर्श विधुत द्विध्रुव \(A\) और \(B\) जिनके द्विध्रुव आघूर्ण क्रमशः \(p _{1}\) और \(p _{2}\) हैं किसी तल पर अपने केन्द्रों के साथ \(O\) पर स्तिथ हैं। द्विध्रुव \(A\) के अक्ष पर स्थित किसी बिन्दु \(C\) पर परिणामी विधुत क्षेत्र अक्ष से \(37^{\circ}\) का कोण बनाता है। \(A\) और \(B\) के द्विध्रुव आघूर्णों का अनुपात \(\frac{ p _{1}}{ p _{2}}\) होगा। \(\left(\sin 37^{\circ}=\frac{3}{5}\right.\) लीजिए)

उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(B) \(\frac{2}{3}\)
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
\(\tan 37^{\circ}=\frac{3}{4}=\frac{\frac{ kP _{2}}{ r ^{3}}}{\frac{2 kP _{1}}{ r ^{3}}}=\frac{ P _{2}}{2 P _{1}}=\frac{3}{4}\)
\(\frac{ P _{2}}{ P _{1}}=\frac{3}{2}\)
\(\frac{ P _{1}}{ P _{2}}=\frac{2}{3}\)
Physics के और प्रश्न
- \(m\) द्रव्यमान का एक कण बल स्थिरांक \(k\) एवं अतानित लम्बाई \(\ell\) वाली एक हल्की कमानी (spring) के एक छोर से जुड़ा हुआ है। कमानी का दूसरा छोर बद्ध है। इस निकाय को कोणीय गति \(\omega\) देकर कमानी के बद्धछोर के चारों ओर घुमाया जाता है और यह कण गुरूत्वाकर्षण मुक्त क्षेत्र में एक वृत्त में घूमने लगता है। इस स्थिति में कमानी में होने वाला खिंचाव है।JEE Mains 2020 मध्यम
- पृथ्वी तथा चन्द्रमा के द्रव्यमान तथा त्रिज्याएँ क्रमशः \(\left( M _{1}, R _{1}\right)\) और \(\left( M _{2}, R _{2}\right)\) है। उनके केन्द्र \('r'\) दूरी पर है। दोनों द्रव्यमानों के मध्य से \('m'\) द्रव्यमान को प्रक्षेपित करने के लिए न्यूनतम पलायन वेग ज्ञात कीजिए।JEE Mains 2021 कठिन
- \(1\,m\) लम्बी दो समानान्तर पट्यिों के बीच, \(E =\) \((8 m / e )\,V / m\) मान का एकसमान विद्युत क्षेत्र उत्पन्न किया जाता है, (जहाँ \(m =\) इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान एवं \(e =\) इलेक्ट्रॉन का आवेश) दोनों पट्टियों के बीच सममित रूप से एक इलेक्ट्रॉन \(2\,m / s\) की चाल से प्रवेश करता है। जब यह इलेक्ट्रॉन विद्युत क्षेत्र से बाहर निकलता है, तो इसके पथ में हुए विक्षेप का कोण होगा :
JEE Mains 2022 कठिन - दो प्रकाश पुंज जिनकी तीव्रता का अनुपात \(9: 4\) है, व्यतिकरित होती है। अधिकतम तथा न्यूनतम तीव्रता का अनुपात होगा-JEE Mains 2022 मध्यम
- गैसों के गतिक सिद्धान्त के आधार पर कोई गैस दाब उत्पन्न करती है क्योंकि इसके अणु ..... .JEE Mains 2021 मध्यम
- दिए गए परिपथ में संधारित्र C द्वारा स्थायी अवस्था में संचित आवेश _________ \(\mu C\) है।
JEE Mains 2026 मध्यम
JEE Mains के और PYQ
- चुम्बकीय क्षेत्र \(\mathrm{B}\) में गतिमान एक आवेशित कण के वेग के घटक, \(\mathrm{B}\) के अनुदिश और \(\mathrm{B}\) के लम्बवत हैं। आवेशित कण का पथ होगा:JEE Mains 2023 मध्यम
- \(50\, g , 100 \,g\) तथा \(150 \,g\) के तीन कणों को चित्रानुसार \(1\, m\) भुजा वाले एक समबाहु त्रिभुज के कोनों पर रखा है। इस निकाय के द्रव्यमान केन्द्र ( \(x\) तथा \(y\) ) के निर्देशांक होंगे।
JEE Mains 2019 कठिन - \(I\) व \(9 I\) तीव्रताओं वाले दो प्रकाश पुंज के व्यतिकरण से पर्दे पर फ्रिज प्रतिरूप उत्पन्न होते है। \(P\) व \(Q\) बिंदु पर पुँजों का कलातंर \(\frac{\pi}{2}\) व \(\pi\) है, तब \(P\) व \(Q\) पर परिणामी तीव्रताओं के मध्य अंतर \(......\,I\) होगा।JEE Mains 2022 मध्यम
- एक मुक्त न्यूट्रॉन, एक प्रोटॉन में क्षयित होता है, किन्तु एक मुक्त प्रोटॉन, न्यूट्रॉन में क्षयित नही होता है। यह होता है, क्योंकि :-JEE Mains 2023 मध्यम