JEE Mains · Physics · STD 11 - कार्य, ऊर्जा और शक्ति
- JEE Mains 2023
- कठिन
- MCQ
\(15 \mathrm{~cm}\) औसत त्रिज्या वाली एक बंद वृत्ताकार नली को ऊर्ध्वाधर तल में रखा जाता है, जिसकी आन्तरिक सतह खुरदुरी है। \(1 \mathrm{~kg}\) द्रव्यमान का एक गुटका नली के अन्दर बस लगाया. गया है। जब गुटके को नली के अन्दर ऊपरी भाग पर रखा जाता है, तो उसकी चाल \(22 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) है। पाँच दोलन पूर्ण करने के बाद गुटका नली के निम्नतम हिस्से में रुकता है। नली द्वारा गुटके पर किया गया कार्य___________ \(\mathrm{J}\) है [यदि \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) ] ।

उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(D) \(-245\)
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
\(r _{\text {avg }}=15\,cm\)
\(w _{ f }+ w _{ g }=\Delta KE\)
\(w _{ f }+10 \times 0.3=-\frac{1}{2} \times 484\)
\(w _{ f }=-245\,J\)
Physics के और प्रश्न
- एक प्रोटॉन परस्पर लंबवत वैद्युत और चुंबकीय क्षेत्रों के एक क्षेत्र में \(2 \times 10^5 \mathrm{~ms}^{-1}\) की नियत चाल से अविक्षेपित गति कर रहा है। जब वैद्युत क्षेत्र को बंद कर दिया जाता है, तो प्रोटॉन 2 cm त्रिज्या के एक वृत्ताकार पथ पर गति करता है। वैद्युत क्षेत्र का परिमाण \(x \times 10^4 \mathrm{~N} / \mathrm{C}\) है। \(x\) का मान _______ है। प्रोटॉन का द्रव्यमान \(=1.6 \times 10^{-27} \mathrm{~kg}\) लीजिए।JEE Mains 2025 कठिन
- प्रदर्शित चित्र के अनुसार, \(\mathrm{r}\) त्रिज्या वाले वृत्ताकार पथ पर कोणीय वेग \(\omega\) से केन्द्र \(\mathrm{O}\) के चारों ओर घूम रहे कण \(\mathrm{P}\) के लिए, समय \(\mathrm{t}\) पर \(\mathrm{OP}\) का \(\mathrm{x}\)-अक्ष पर प्रक्षेपण है:
JEE Mains 2023 आसान - तीन समानांतर प्लेट संधारित्र, जिनमें प्रत्येक का क्षेत्रफल A तथा प्लेटों के बीच की दूरी d है, उसको दो परावैद्युत ( \(k _1\) और \(k _2\) ) से निम्नलिखित तरीके से भरा गया है। निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है? \(\left( k _1> k _2\right)\)
JEE Mains 2026 आसान - \({ }^{40} Ca\) तथा \({ }^{16} O\) के नाभिकों के द्रव्यमान घनत्व के अनुपात का सन्निकट मान ..... होगा।JEE Mains 2019 मध्यम
- एथनॉल, पारा एवं पानी के आयतन प्रत्यास्थता गुणाँक \(10^{9} \;Nm ^{-2}\) की इकाई में क्रमशः \(0.9,25\) एवं \(2.2\) दिये हुये हैं। दाब के दिये मान के लिए, आयतन में भिन्नात्मक संपीड़न \(\frac{\Delta V }{ V }\) है। इन तीन द्रवों के लिए \(\frac{\Delta V }{ V }\) के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है ?JEE Mains 2014 मध्यम
- एक भारोत्तोलक भार को पहले ऊपर और फिर नीचे तक लाता है। यह माना जाता है कि सिर्फ भार को ऊपर ले जाने में कार्य होता है और नीचे लाने में स्थितिज ऊर्जा का ह्यास होता है। शरीर की वसा ऊर्जा देती है जो यांत्रिकीय ऊर्जा में बदलती है।मान लें कि वसा द्वारा दी गई ऊर्जा \(3.8 \times 10^{7} \,J\) प्रति \(kg\) भार है, तथा इसका मात्र \(20\, \%\) यांत्रिकीय ऊर्जा में बदलता है। अब यदि एक भारोत्तोलक \(10\, kg\) के भार को \(1000\) बार \(1\, m\) की ऊँचाई तक ऊपर और नीचे करता है तब शरीर से वसा का क्षय हैः \(\left(g=9.8\, ms ^{-2}\right.\) लें)JEE Mains 2016 मध्यम
JEE Mains के और PYQ
- नीचे दो कथन दिये गये हैं : कथन (\(I\)) : गैसों की श्यनता द्रवों की श्यानता से अधिक होती है। कथन (\(II\)) : अघुलनशील अशुद्धि की उपस्थिति में किसी द्रव का पृष्ठ तनाव घट जाता है। उपरोक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिये गये विकल्पों में से सबसे उचित उत्तर चुनिए :JEE Mains 2024 कठिन
- नगण्य द्रव्यमान की एक डोरी एक पहिये के रिम पर लपेटी हुई है, जिसे नगण्य द्रव्यमान के अरों द्वारा सहारा दिया गया है। पहिये का द्रव्यमान 10 kg और त्रिज्या 10 cm है, तथा यह बिना किसी घर्षण के स्वतंत्र रूप से घूम सकता है। प्रारंभ में पहिया विराम अवस्था में है। यदि डोरी पर 20 N का एक स्थिर खिंचाव लगाया जाता है, तो डोरी के 1 m खुलने के बाद पहिये का कोणीय वेग _______ होगा।
JEE Mains 2025 आसान - किसी स्प्रिंग के मुक्त सिरे से जुड़ा द्रव्यमान \(\mathrm{m}, 1 \mathrm{~s}\) के आवर्तकाल के साथ सरल आवर्तगति करता है। यदि द्रव्यमान को \(3 \mathrm{~kg}\) बढ़ा दिया जाये तो दोलन काल एक सेकण्ड बढ़ जाता है। \(\mathrm{m}\) का मान ( \(\mathrm{kg}\) में) ज्ञात कीजिये।JEE Mains 2023 मध्यम
- नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (A) के रूप में तथा दूसरा कारण (R) के रूप में।
अभिकथन (A) : एक रुद्धोष्म पात्र में, एक गैस को उसके प्रारंभिक आयतन के आधे तक रुद्धोष्म रूप से संपीडित किया जाता है। गैस का तापमान घट जाता है।
कारण (R): एक आदर्श गैस का मुक्त प्रसार एक अनुत्क्रमणीय और एक रुद्धोष्म प्रक्रम है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :JEE Mains 2025 आसान - नीचे दो कथन दिए गए हैं :
कथन-I : एक समतल तरंग प्रिज्म से गुजरने के बाद समतल तरंग ही रहती है, लेकिन एक छोटे पिन होल से गुजरने पर गोलाकार तरंग बन सकती है।
कथन-II : एक झिरी से निकलने वाली गोलाकार तरंग की वक्रता झिरी की चौड़ाई बढ़ाने पर बढ़ेगी।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें।JEE Mains 2026 कठिन