JEE Mains · Physics · STD 12 -प्रत्यावर्ती धारा
- JEE Mains 2025
- मध्यम
- MCQ
नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
अभिकथन (A) : चोक कुंडली एक कुंडली है जिसका प्रेरकत्व अधिक होता है, लेकिन प्रतिरोध कम होता है। चोक कुंडल का उपयोग प्रतिदीप्त मरकरी-ट्यूब फिटिंग के साथ किया जाता है। यदि घरेलू विद्युत शक्ति सीधे मरकरी ट्यूब से जुड़ी हो, तो ट्यूब क्षतिग्रस्त हो जाएगी।
कारण (R): चोक कुंडली का उपयोग करने से, ट्यूब के सिरों पर वोल्टता \(\left(R / \sqrt{R^2+\omega^2 L^2}\right)\) के एक गुणनखंड से कम हो जाती है, जहाँ \(\omega\) प्रतिरोध \(R\) और प्रेरक L के सिरों पर आपूर्ति की आवृत्ति है। यदि चोक कुंडली का उपयोग नहीं किया जाता, तो प्रतिरोध के सिरों पर वोल्टता आरोपित वोल्टता के समान होती।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(B) \((A)\) और \((R)\) दोनों सत्य हैं और \((R)\), \((A)\) की सही व्याख्या है।
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या

\(I=\frac{V}{\sqrt{R^2+\omega^2 L^2}}\)
\(V_R=\frac{R}{\sqrt{R^2+\omega^2 L^2}} V\)
Physics के और प्रश्न
- एक प्रेक्षक किसी साइकिल पर सवार है, एवं एक पर्वत की तरफ \(18\,kmh ^{-1}\) की चाल से जा रहा है। वह, एक स्त्रोत जो कि उसके पीछे कुछ दूरी पर है, से सीधे एवं पर्वत से परावर्तित होने के पश्चात्, ध्वनि को सुनता है। स्त्रोत से निकली ध्वनि की वास्तविक आवृत्ति \(640\,Hz\) है, एवं वायु में ध्वनि का वेग \(320\,m / s\) है। प्रेक्षक द्वारा सुनी गई दोनों ध्वनियों के बीच की विस्पंद आवृत्ति \(..........Hz\) होगी।JEE Mains 2022 आसान
- चित्र में दिखाये गये घन की भुजा ' \(a\) ' के फलक \(ABOD\) के केन्द्र से फलक \(BEFO\) के केन्द्र तक जाने वाला सदिश होगा ?
JEE Mains 2019 मध्यम - जब एक प्रेरक पर \(100 \mathrm{~V}\) की दिष्ट वोल्टता लगाई जाती है, तो \(5 \mathrm{~A}\) की दिष्ट धारा \(1\) से प्रवाहित होती है। जब एक प्रेरक से \(200 \mathrm{~V}\) शिखर मान की प्रत्यावर्ती वोल्टता जोड़ी जाती है, तो उसका प्रेरक प्रतिघात \(20 \sqrt{3} \Omega\) पाया जाता है। परिपथ में व्यय हुई शक्ति _______ \(W\) है।JEE Mains 2024 कठिन
- एक पेंचमापी में जब वृत्तीय पैमाने को पाँच पूर्ण घुमाव दिए जाते हैं, तो वह \(2.5\) mm रैखिक रूप से चलता है। यदि वृत्तीय पैमाने पर \(100\) भाग हैं, तो पेंचमापी का अल्पतमांक _____ mm है।JEE Mains 2026 आसान
- किसी विद्युत चुम्बकीय तरंग में विधुत क्षेत्र निम्नवत है \(\overrightarrow{\mathrm{E}}=20 \sin \omega\left(\mathrm{t}-\frac{\mathrm{x}}{\mathrm{c}}\right) \overrightarrow{\mathrm{j} N C^{-1}}\) जहाँ \(\omega\) एवं \(\mathrm{c}\) क्रमशः कोणीय आवृत्ति एवं विद्युत चुम्बकीय तरंग का वेग हैं। \(5 \times 10^{-4} \mathrm{~m}^3\) के आयतन में अंतर्विष्ट (Contained) ऊर्जा होगी: (दिया है \(\varepsilon_0=8.85 \times 10^{-12} \mathrm{C}^2 / \mathrm{Nm}^2\) )JEE Mains 2023 मध्यम
- 2 kg द्रव्यमान का एक पिंड x-दिशा के अनुदिश गति कर रहा है इस प्रकार कि समय के फलन के रूप में उसका विस्थापन \(x ( t )=\alpha t ^2+\beta t +\gamma m\) द्वारा दिया गया है, जहाँ \(\alpha=1 m / s ^2\), \(\beta=1 m / s\) और \(\gamma=1 m\) हैं। समय अंतराल \(t =2 s\) से \(t =3 s\) के दौरान पिंड पर किया गया कार्य _________ J है।JEE Mains 2026 आसान
JEE Mains के और PYQ
- त्रिज्या \(R\) की एक लम्बी परिनालिका (solenoid) में \(I ( t )= I _{0} t (1- t )\) मान की समय \((t)\) के साथ बदलती हुई विधुत धारा बह रही है। इसके बीच के हिस्से के पास \(2 R\) त्रिज्या की एक समकक्ष रिंग (ring) रखी हुई है। समय अन्तराल \(0 \leq t \leq 1\) में रिंग में प्रेरित विधुत धारा \(\left( I _{ R }\right)\) व प्रेरित विधुत-वाहक बल \(\left( V _{ R }\right)\) किस प्रकार से बदलते है?JEE Mains 2020 कठिन
- नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक को अभिकथन A और दूसरे को कारण R कहा गया है
अभिकथन A: यदि \(H_2\) और \(O_2\) अणुओं की औसत गतिज ऊर्जा, दो अलग-अलग आकार के पात्रों में समान है, तो उनके तापमान समान होंगे।
कारण R: \(H_2\) और \(O_2\) अणुओं की वर्ग माध्य मूल (r.m.s.) चाल समान तापमान पर समान होती है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें।JEE Mains 2026 मध्यम - चार एकसमान डिस्क, जिनमें प्रत्येक का द्रव्यमान ' \(M\) ' एवं व्यास ' \(a\) ' है, को चित्र में दर्शाये अनुसार व्यवस्थित किया गया है। यदि \(OO ^{\prime}\) के परितः, निकाय का जड़त्वाघूर्ण \(\frac{ x }{4} Ma ^2\) है, तो \(x\) का मान \(.............\) होगा।
JEE Mains 2022 मध्यम - \(1\,m\) लम्बाई का एक धात्वीय चालक ऊर्ध्वाधर तल, जो पूर्व-पश्चिम दिशा के समान्तर है, में \(5\,rad / s\) कोणीय वेग से इसके सिरे के परित घूर्णन कर रहा है। यदि पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का क्षेतिज घटक \(0.2 \times 10^{-4} T\) है, तो चालक के दोनो सिरो के बीच प्रेरित विभव वाहक बल क्या होगा?JEE Mains 2022 मध्यम
- किसी सरल लोलक का आवर्तकाल \(T\) है। यह लोलक अपनी माध्य स्थिति से दोलन आरम्भ करके \(\frac{\alpha}{\beta} T\) समय में \(\frac{5}{8}\) दोलन पूरा करता है। \(\alpha\) का मान है \(\dots\)।JEE Mains 2021 कठिन