JEE Mains · Physics · STD 12 - अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी-पदार्थ, युक्तियाँ तथा सरल परिपथ
- JEE Mains 2025
- आसान
- MCQ
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
A. सौर सेल का संधि क्षेत्र फोटोडायोड की तुलना में बहुत संकरा बनाया जाता है।
B. सौर सेल किसी भी बाह्य अभिनति से संबद्ध नहीं होते हैं।
C. LED अल्प अपमिश्रित p-n संधि से बना होता है।
D. अग्र धारा में वृद्धि के परिणामस्वरूप LED प्रकाश तीव्रता में निरंतर वृद्धि होती है।
E. प्रकाश के उत्सर्जन के लिए LED को अग्र अभिनति में संबद्ध करना होता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(A) केवल B, E
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
LED अत्यधिक अपमिश्रित होता है, और विभिन्न रंगों के लिए विभिन्न सामग्रियों से बना होता है।
अग्र धारा बढ़ाने से प्रकाश की तीव्रता केवल एक निश्चित अधिकतम सीमा तक ही बढ़ती है।
अग्र धारा बढ़ाने से प्रकाश की तीव्रता केवल एक निश्चित अधिकतम सीमा तक ही बढ़ती है।
Physics के और प्रश्न
- नीचे दो कथन दिए गए हैं : कथन\(-I :\) विद्युत विभव का मान, किसी धातु के अन्दर एवं उसकी सतह पर नियत रहता है। कथन\(-II :\) किसी आवेशित धातु के बाहर, विद्युत क्षेत्र, धातु के तल के प्रत्येक बिन्दु पर, तल के लम्बवत् होता है। उपरोक्त कथनों के आधार पर, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।JEE Mains 2022 मध्यम
- एक द्वि-झिरी प्रयोग में पर्दे पर एक स्थान पर दो व्यतिकरण करने वाली तंरगों का पथांतर उनके तरंगदैर्घ्य का \(\frac{1}{8}\) है। तब इस स्थान पर प्रकाश की तीव्रता का एक चमकीली फ्रिंज के बीच में प्रकाश की तीव्रता से अनुपात होगा।JEE Mains 2020 मध्यम
- यदि बल \(( F )\), लम्बाई \(( L )\) तथा समय \(( T )\) मूल राशियाँ हैं तब घनत्व की विमा क्या होगी ?JEE Mains 2021 कठिन
- पृथ्वी की सतह से \(2 \mathrm{R}\) दूरी पर रखे \(90 \mathrm{~kg}\) द्रव्यमान के पिंड पर लगने वाला गुरुत्वाकर्षण बल _______ है। (जहाँ \(\mathrm{R}=\) पृथ्वी की त्रिज्या, \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~ms}^{-2}\) है)JEE Mains 2024 कठिन
- नीचे दो कथन दिए गए हैं :
कथन-I : एक समतल तरंग प्रिज्म से गुजरने के बाद समतल तरंग ही रहती है, लेकिन एक छोटे पिन होल से गुजरने पर गोलाकार तरंग बन सकती है।
कथन-II : एक झिरी से निकलने वाली गोलाकार तरंग की वक्रता झिरी की चौड़ाई बढ़ाने पर बढ़ेगी।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें।JEE Mains 2026 कठिन - किसी एकसमान तार की अनुप्रस्थकाट का क्षेत्रफल \('A^{\prime}\) है। इससे बनाये गये एक लोलक का आवर्तकाल \(T\) है। इस लोलक के गोलक से एक अतिरिक्त \(M\) द्रव्यमान जोड़ देने से लोलक का आवर्तकाल परिवर्तित होकर \(T_{M}\) हो जाता है। यदि इस तार के पदार्थ का यंग गुणांक ' \(Y\) हो तो \(\frac{1}{Y}\) का मान होगा : \((g=\) गुरुत्वीय त्वरण \()\)JEE Mains 2015 कठिन
JEE Mains के और PYQ
- प्रकाश की एक किरण एक प्रिज्म पर आपतित होने पर न्यूनतम विचलन अनुभव करती है, जिसका प्रिज्म कोण \(60^{\circ}\) है। प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक \(\sqrt{2}\) है। आपतन कोण (डिग्री में) ______ है।JEE Mains 2025 आसान
- यदि दो समान मोटाइयों की तथा \({K_1}\) व \({K_2}\) ऊष्मा चालकताओं की धातु के प्लेटों को जोड़कर एक संयुक्त प्लेट बनाई जाये, तो इस प्लेट की तुल्य ऊष्मा चालकता होगी
JEE Mains 2021 मध्यम - उस स्थिति पर विचार कीजिए जिसमें समान आनत समतल पर कोई वलय, कोई ठोस सिलिण्डर और कोई ठोस गोला बिना फिसले नीचे की ओर लुढ़कता है। यह मानिए कि ये विराम में लुढ़कना आरंभ करते है और इनके व्यास सर्वसम है। इस स्थिति के लिए सही कथन है।JEE Mains 2021 मध्यम
- \(Au ^{198}\) की अर्धयु \(2.7\) दिन है। यदि \(Au ^{198}\) का आण्विक द्रव्यमान \(198 \;g mol ^{-1}\) है, तो \(Au ^{198}\) के \(150 mg\) की सक्रियता होगी। \(\left( N _{ A }=6 \times 10^{23} / mol \right)\)JEE Mains 2021 कठिन
- दो झिर्रियां \(1 \mathrm{~mm}\) दूर हैं और पर्दा झिर्रियों से \(1 \mathrm{~m}\) दूर स्थित है। \(500 \mathrm{~nm}\) तरंगदैर्ध्य के प्रकाश का उपयोग किया जाता है। एकल झिर्री पैटर्न के केंद्रीय उच्चिष्ठ के भीतर द्वि-झिर्री पैटर्न के \(10\) उच्चिष्ठ प्राप्त करने के लिए प्रत्येक झिर्री की चौड़ाई _______ \(\times 10^{-4} \mathrm{~m}\) है।JEE Mains 2024 कठिन
- नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक को अभिकथन A और दूसरे को कारण R के रूप में अंकित किया गया है।
कथन I: \(n\) मोल आदर्श गैस वाले निकाय की आंतरिक ऊर्जा में परिवर्तन को \(\Delta U = n C_v (T_f - T_i) = \dfrac{nR}{\gamma - 1}(T_f - T_i)\) के रूप में लिखा जा सकता है, जहाँ \(\gamma = \dfrac{C_p}{C_v}\), \(T_i =\) प्रारंभिक तापमान, \(T_f =\) अंतिम तापमान।
कथन II: स्वतंत्रता की कोटि \(f\) और \(\gamma (= C_p/C_v)\) के बीच संबंध \(\left(\gamma = 1 + \dfrac{2}{f}\right)\) है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें।JEE Mains 2026 मध्यम