JEE Mains · Physics · STD 12 - अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी-पदार्थ, युक्तियाँ तथा सरल परिपथ
- JEE Mains 2021
- मध्यम
- MCQ
कथन\(-I\) : पूर्ण तरंग दिष्टकारी से प्राप्त स्पंदमान वोल्टेज से स्थिर दिष्ट धारा निर्गत प्राप्त करने के लिए निर्गत पर \(R _{ L }\) के समान्तर एक धारित्र जोड़ते हैं। कथन\(-II\): पूर्ण तरंग दिष्टकारी से प्राप्त स्पंदमान वोल्टेज से स्थिर दिष्ट धारा निर्गत प्राप्त करने के लिए \(R _{ L }\) के श्रेणीक्रम में एक प्रेरक जोड़ देते हैं। उपर्युक्त कथनों के अवलोकन में नीचे दिए गये विकल्पों से उपयुक्त उत्तर चुनिए।
उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(D) दोनों कथन \(I\) तथा कथन \(II\) सही हैं।
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
To convert pulsating de into steady dc both of mentioned method are correct.
Physics के और प्रश्न
- \(m\) द्रव्यमान का कोई पिण्ड, \(\lambda v _{ e }\) वेग से धरातल से आसमान में ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर प्रक्षेपित किया जाता है। \(v _{ e }\) पलायन वेग है, एवं \(\lambda < 1\) है। यदि हवा का प्रतिरोध नगण्य है, तो यह पिण्ड पृथ्वी के केन्द्र से कितनी अधिकतम ऊँचाई तक जाएगा? (\(R:\) पृथ्वी की त्रिज्या)JEE Mains 2022 कठिन
- एक व्यक्ति एक बक्से को एक क्षैतिज प्लेटफार्म की खुरदरी सतह पर धकेल रहा है। पहले \(15\, m\) तक व्यक्ति बक्से पर \(200\, N\) का बल लगाता है। तत्पश्चात् वह थक जाता है तथा उसके द्वारा लगाये जाने वाला बल बक्से द्वारा तय की गयी दूरी के साथ रेखीय रूप से कम होकर \(100 \,N\) हो जाता है। यदि बक्से द्वारा तय की गयी कुल दूरी \(30\,m\) हो तो व्यक्ति द्वारा बक्से पर किये गये कुल कार्य का मान \(........\,J\) होगा ?JEE Mains 2020 कठिन
- ताँबे के \(5\, mm ^{2}\) अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल के एक तार से जब \(1.5\, A\) की धारा बहती है तो इलेक्ट्रॉनों का अनुगमन वेग \((\) drift velocity\()\) \(v\) है। यदि ताँबे में इलेक्ट्रॉनों की संख्या का घनत्व \(9 \times 10^{28} \, m ^{3}\) है, तो \(v\) का \(mm / s\) में, सन्निकट मान होगा (दिया है : इलेक्ट्रॉन का आवेश \(=1.6 \times 10^{-19} \,C\) )JEE Mains 2019 मध्यम
- \(75^{\circ}\) कोण तथा \(\sqrt{3}\) अपवर्तनांक वाले एक प्रिज्म की पिछली निर्गम सतह पर ही 1.5 अपवर्तनांक की पतली फिल्म लेपित है। पिछली निर्गम सतह पर पूर्ण आंतरिक परावर्तन होने के लिए आपतन कोण ___________ होना चाहिए।
\(\left(\sin 15^{\circ}=0.25\right.\) and \(\left.\sin 25^{\circ}=0.43\right)\)JEE Mains 2026 आसान - 1000 g द्रव्यमान का एक पिंड समय पर निर्भर बल \(\vec{F}=\left(2 t \hat{i}+3 t^2 \hat{j}\right) N\) का अनुभव करता है। समय \(t\) पर बल द्वारा उत्पन्न शक्ति कितनी है?JEE Mains 2025 मध्यम
- एक उत्तल लेंस (फोकस दूरी \(20\, cm\) ) तथा एक अवतल दर्पण, जिनके मुख्य अक्ष एक ही रेखा में हैं, को एक दूसरे से \(80 \,cm\) की दूरी पर रखा गया है; अवतल दर्पण उत्तल लेंस के दाहिनी तरफ रखा है। जब एक वस्तु उत्तल लेंस के बाँयी तरफ \(30 \,cm\) की दूरी पर रखी जाती है, तो उसका प्रतिबिंब उसी स्थान पर ही रहता है, भले ही अवतल दर्पण को उसकी स्थिति से हटा दिया जाये। वस्तु की अधिकतम दूरी, जिसके लिए वह अवतल दर्पण खुद से ही आभासी प्रतिबिंब बनाये, होगी। (\(cm\) में)JEE Mains 2019 कठिन
JEE Mains के और PYQ
- लम्बाई \(3 l\) वाली एक दृढ़ द्रव्यमानहीन छड़ के सिरो पर दो द्रव्यमानों को चित्रानुसार जोड़ा गया है। छड़ को क्षैतिज अक्ष पर बिन्दु \(P\) पर कीलकीत किया गया है। जब इसे प्रारंभिक क्षैतिज स्थिति से छोड़ा जाता है तो इसका तात्क्षणिक कोणीय त्वरण होगा।
JEE Mains 2019 कठिन - एक भौतिक राशि \(A =\frac{ P ^{3} Q ^{2}}{\sqrt{ R } S }\) के मापन के लिये, \(P , Q , R\) तथा \(S\) के मापन में प्रतिशत त्रुटियाँ क्रमशः \(0.5 \%, 1 \%, 3 \%\) और \(1.5 \%\) हैं। \(A\) के मान में अधिकतम प्रतिशत त्रुटि ........... \(\%\) होगीJEE Mains 2018 कठिन
- एक गैल्वेनोमीटर का प्रतिरोध \(G\) मापने के लिये अर्द्धविक्षेप तरीके का इस्तेमाल किया गया जिसमें बैटरी की \(\operatorname{emf} \; V_{E}\) है। प्रतिरोध \(R\) के लिये \(\theta\) विक्षेप मिला। शंट-प्रतिरोध \(S\) के लिये आधा विक्षेप मिला। तब \(G, R\) तथा \(S\) किस समीकरण से संबंधित हैंJEE Mains 2016 कठिन
- पानी 200 m की ऊँचाई से एक कुंड में गिरता है। यह मानते हुए कि कुंड में पानी से ऊष्मा का कोई क्षय नहीं हो रहा है, पानी के तापमान में वृद्धि की गणना कीजिए।
\(\left(\right.\)\(g=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) लीजिए, पानी की विशिष्ट ऊष्मा \(\left.=4200 \mathrm{~J} /(\mathrm{kg} \mathrm{K})\right)\)JEE Mains 2025 मध्यम - \(\sqrt{\frac{\mu_0}{\epsilon_0}}\) की विमा किसके तुल्य है :
( \(\mu_0=\) निर्वात की चुंबकशीलता तथा \(\epsilon_0=\) निर्वात की विद्युतशीलता)JEE Mains 2025 मध्यम - \(5\) किग्रा का एक गुटका एक मेज के खुरदर तल पर विरामावस्था में रखा है। अब यदि \(30 \mathrm{~N}\) का एक बल मेज की सतह के समान्तर दिशा में आरोपित किया जाता है तो गुटका \(10 \mathrm{~s}\) में \(50 \mathrm{~m}\) दूरी खिसकता है। गतिज घर्षण गुणांक (यदि आवयश्क हो तब दिया है, \(\left.\mathrm{g}=10 \mathrm{~ms}^{-2}\right)\) है:JEE Mains 2023 मध्यम