JEE Mains · Physics · STD 12 - अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी-पदार्थ, युक्तियाँ तथा सरल परिपथ
- JEE Mains 2022
- आसान
- संख्यात्मक
बैंगनी (तरंगदैर्ध्य \(=4000 \mathring A)\) \(LED\) बनाने के लिए, अर्द्धचालक पदार्थ का ऊर्जा बैंड अंतराल \(............eV\) होगा। (उत्तर निकटतम पूर्णाक में दो).
उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(A) \(3\)
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
\(E _{ g }=\frac{ hc }{\lambda}=\frac{1242}{\lambda( nm )}=\frac{1242}{400}=3.105\)
Answer rounded to \(3\,eV\)
Physics के और प्रश्न
- एक समान्तर प्लेट संधारित्र दो प्लेटों से बना है जिनकी लम्बाई \(l\), चौडाई \(w\) हैं और एक दुसरे से \(d\) दूरी पर है। एक परावैद्युत पट्टी (परावैद्युतांक \(K\) ) जो कि प्लेटों के बीच ठीक से समा जाती है, को प्लेटों की सिरे के पास पकड़ कर रखा हुआ है। इसे संधारित्र के अन्दर बल \(F =-\frac{\partial U }{\partial x}\) द्वारा खींचा जाता है जहाँ \(U\) संधारित्र की तब ऊर्जा है जब परावैद्युत संधारित्र के अन्दर \(x\) दूरी पर है। (चित्र देखें)। यदि संधारित्र पर आवेश \(Q\) है, तब परावैद्युत पर बल, जब वह सिरे के पास है, होगा
JEE Mains 2014 कठिन - एक विधुत चुम्बकीय तरंग का चुम्बकीय क्षेत्र सदिश \(B = B _{ o } \frac{\hat{ i }+\hat{ j }}{\sqrt{2}} \cos ( kz -\omega t )\) से दिया गया है, जहाँ \(\hat{ i }\) तथा \(\hat{j}\) क्रमशः \(x\) तथा \(y\)-अक्ष के अनुदिश मात्रक सदिश है। \(t =0 \,s\) पर दो विधुत आवेश \(4 \pi\) कूलाम का \(q _{1}\) तथा \(2 \pi\) कूलाम \(q _{2}\) क्रमशः \(\left(0,0, \frac{\pi}{ k }\right)\) तथा \(\left(0,0, \frac{3 \pi}{ k }\right)\) पर रखे गये है जिनके समान वेग \(0.5 \,c\) \(\hat{ i }\) हैं, (जहाँ \(c\) प्रकाश का निर्वात में वेग है।) आवेश \(q _{1}\) पर कार्यरत बल तथा आवेश \(q _{2}\) पर कार्यरत बल का अनुपात होगा।JEE Mains 2021 कठिन
- एक घर्षणरहित क्षैतिज पष्ठ पर तीन पिंड \(A , B\) तथा \(C\) एक सरल रेखा में रखे गए हैं। \(A , B\) तथा \(C\) के द्रव्यमान क्रमशः \(m , 2 \,m\) तथा \(2 \,m\) हैं। पिंड, \(A\) पिंड \(B\) की तरफ \(9\, m / s\) की गति से चलता है तथा इसके साथ एक प्रत्यास्थ संघट्टन करता है। इसके पश्चात पिंड \(B\) पिंड \(C\) के साथ एक पूर्णतया अप्रत्यासथ संघट्टन करता है। सभी गतियाँ उसी सरल रेखा के अनुदिश होती है। पिंड \(C\) की अन्तिम गति \(.....\,m/s\) है।
JEE Mains 2021 कठिन - सूची\(-I\) को सूची\(-II\) से सुमेलित कीजिए।
दिए गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।सूची\(-I\) सूची\(-II\) \((a)\) बल आघूर्ण \((i)\) \({MLT}^{-1}\) \((b)\) आवेग \((ii)\) \({MT}^{-2}\) \((c)\) तनाव \((iii)\) \({ML}^{2} {T}^{-2}\) \((d)\) पष्ठ तनाव \((iv)\) \({MI} {T}^{-2}\) JEE Mains 2021 मध्यम - \(25^{\circ} C\) कक्ष ताप पर कोई पिण्ड \(5\) मिनट में \(75^{\circ} C\) से \(65^{\circ} C\) तक ठंडा होता है। इस पिण्ड का अगले \(5\) मिनट के अंत में ताप \(......\,{ }^{\circ} C\) होगा।JEE Mains 2021 मध्यम
- एक पाइप से पानी \(100\) लीटर प्रति मिनट की दर से निकल रहा है। यदि पाइप की त्रिज्या \(5 \,cm\) है, तब प्रवाह की रेनाल्ड संख्या की कोटि है ? (पानी का घनत्व \(=1000 \,kg / m ^{3}\), पानी का श्यानता गुणांक \(=1\, mPa s\) )JEE Mains 2019 कठिन
JEE Mains के और PYQ
- एक विद्युतचुंबकीय तरंग जो \(x\)-दिशा में गमन कर रही है, को क्षेत्र समीकरण \(E_y = 300\sin\omega\left(t - \dfrac{x}{c}\right)\) द्वारा वर्णित किया गया है। यदि इलेक्ट्रॉन केवल \(y\)-दिशा में \(1.5 \times 10^6\) m/s की चाल से गति करने के लिए प्रतिबंधित है, तो इलेक्ट्रॉन पर लगने वाले अधिकतम विद्युत और चुंबकीय बलों का अनुपात _______ है।JEE Mains 2026 मध्यम
- यदि किसी प्रकाशीय माध्यम की आपेक्षिक पारगम्यता \(\frac{10}{\pi}\) तथा आपेक्षिक परावैद्युतांक \(\frac{1}{0.0885}\) है, तो इस माध्यम की तुलना में निर्वात में प्रकाश का वेग ________ गुना अधिक है।
\(\left(\mu_0=4 \pi \times 10^{-7} \mathrm{H} / \mathrm{m}, \epsilon_0=8.85 \times 10^{-12} \mathrm{~F} / \mathrm{m}\right.\)
\(\left.\mathrm{c}=3 \times 10^8 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\right)\)JEE Mains 2025 आसान - नीचे दो कथन दिये गये है: कथन\(-I :\) एक लिफ्ट (ऐलिवेटर) ऊपर या नीचे समान गति से चल सकती है जब उसका भार उसकी केबिल के तनाव से सन्तुलित होता है। कथन\(-II :\) लिफ्ट के फर्श द्वारा उसमें खडे व्यक्ति के पैर पर लगने वाला बल उसके भार से अधिक होता है जब लिफ्ट बढ़ती हुई, चाल से नीचे की ओर जाती है उपरोक्त कथनों के आधार पर, नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:JEE Mains 2023 मध्यम
- कुल आवेश \(q\) तथा त्रिज्या \(3 a\) का एक एकसमान आवेशित वलय \(xy\)-समतल में मूलबिंदु पर केन्द्रित रखा है। एक बिन्दु आवेश \(q\) इस वलय की तरफ \(Z\)-अक्ष पर चल रहा है। इसकी \(z =4 a\) पर चाल \(v\) है। मूलबिंदु को पार करने के लिए \(v\) का न्यूनतम मान होगा ।JEE Mains 2019 कठिन
- द्रव्यमान m और 2m वाली दो छोटी गेंदें d लंबाई की एक दृढ़ छड़ के दोनों सिरों से जुड़ी हैं, जिसका द्रव्यमान नगण्य है। यदि इस निकाय का कोणीय संवेग \(L\) है, एक अक्ष (A) के परितः जो इसके द्रव्यमान केंद्र से होकर गुजरती है तथा छड़ के लंबवत है, तो A के परितः निकाय का कोणीय वेग है:JEE Mains 2026 कठिन