JEE Mains · Physics · STD 11 - गति के नियम
- JEE Mains 2024
- कठिन
- MCQ
\(100\) ग्राम द्रव्यमान की एक गोलीय वस्तु पृथ्वी तल से \(10\) m की ऊँचाई से गिराई गई है। जमीन से टकराने के बाद वस्तु \(5\) मी. की ऊँचाई तक उछलती है। जमीन द्वारा वस्तु को दिया गया बल का आवेग _______ होगा। (दिया है, \(\mathrm{g}=9.8 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) )
उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(D) \(2.39 \mathrm{~kg} \mathrm{~ms}^{-1}\)
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
\(\vec{I} \)\( =\Delta \vec{P}=\vec{P}_f-\vec{P}_i \)
\(\mathrm{M} \)\( =0.1 \mathrm{~kg} \)
I \( =\Delta P=0.1(\sqrt{2 \times 9.8 \times 5}-(-\sqrt{2 \times 9.8 \times 10})) \)
\( =0.1(14+7 \sqrt{2}) \approx 2.39 \mathrm{~kg} \mathrm{~ms}^{-1}\)
Physics के और प्रश्न
- एक \(npn\) ट्रांजिस्टर \(60 \,dB\) शक्ति लब्धि वाले उभयनिष्ठ उत्सर्जक प्रवर्धक के रूप में काम करता है। इस परिपथ का निवेशी \(100 \,\Omega\) तथा निर्गत लोड प्रतिरोध \(10\, k\, \Omega\) है। उभयनिष्ठ उत्सर्जक धारा लब्धि \(\beta\) है।JEE Mains 2019 कठिन
- \(K _{1}\) गतिज ऊर्जा का एक इलेक्ट्रॉन किसी संधारित्र की समांतर पट्टिकाओं के बीच पट्टिकाओं से \('\alpha'\) कोण बनाते हुए प्रवेश करता है। यह कण पट्टिकाओं से ' \(\beta\) ' कोण बनाते हुए \(K _{2}\) गतिज ऊर्जा से बाहर निकलता है। तब गतिज ऊर्जा से बाहर निकलता है। तब गतिज ऊर्जाओं के अनुपात \(K _{1}: K _{2}\) का मान होगा?JEE Mains 2021 कठिन
- नीचे दो कथन दिए गए हैं : कथन\(-I :\) विद्युत विभव का मान, किसी धातु के अन्दर एवं उसकी सतह पर नियत रहता है। कथन\(-II :\) किसी आवेशित धातु के बाहर, विद्युत क्षेत्र, धातु के तल के प्रत्येक बिन्दु पर, तल के लम्बवत् होता है। उपरोक्त कथनों के आधार पर, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।JEE Mains 2022 मध्यम
- सूर्य की किरणों से, एक खुले हुए \(30\, m ^{3}\) आयतन वाले कमरे का तापमान \(17^{\circ} C\) से बढ़कर \(27^{\circ} C\) हो जाता है। कमरे के अन्दर वायुमंडलीय दाब \(1 \times 10^{5} \,Pa\) ही रहता है। यदि कमरे के अन्दर अणुओं की संख्या गर्म होने से पहले एवं बाद में क्रमश: \(n_{i}\) व \(n_{f}\) हैं तो \(n_{f}-n_{i}\) का मान होगा:JEE Mains 2017 मध्यम
- सूची\(-I\) (मूल प्रयोग) का सूची\(-II\) ( उसके परिणाम) के साथ सुमेलन (मैच) कीजिये और निम्नांकित विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिये
सूची \(-I\) सूची \(-II\) \((A)\) फ्रेंक हर्ट्स प्रयोग \((i)\) प्रकाश की कणिका प्रकृति \((b)\) प्रकाश विघुत प्रयोग \((ii)\) अणु के विविक्त ऊर्जा स्तर \((c)\) डेवीसन जर्मर प्रयोग \((iii)\) इलेक्ट्रोंन की तरंग प्रकृति \((iv)\) परमाणु की संरचना JEE Mains 2015 मध्यम - एक घन का द्रव्यमान तथा भुजा क्रमश: \((10.00 \pm 0.10) \, kg\) तथा \((0.10 \pm 0.01) \, m\) द्वारा दी जाती है। घनत्व मापन में त्रुटि है?JEE Mains 2019 कठिन
JEE Mains के और PYQ
- \(\left(\frac{ B ^2}{\mu_0}\right)\) की विमायें होगी : (यदि \(\mu_0\) : मुक्त आकाश की चुम्बकशीलता, एवं \(B\) : चुम्बकीय क्षेत्र)JEE Mains 2022 मध्यम
- एक गैस \(100\; N / m ^{2}\) के स्थिर दाब पर आयतन \(2 \;m ^{3}\) से \(1 \;m ^{3}\) में संपीडित की जाती हैं। फिर इसे स्थिर आयतन पर \(150\; J\) की ऊर्जा से गर्म किया जाता हैं। परिणामस्वरुप गैस की आन्तरिक ऊर्जा :JEE Mains 2014 मध्यम
- नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक को अभिकथन A के रूप में अंकित किया गया है और दूसरे को कारण R के रूप में अंकित किया गया है।
अभिकथन A : यदि ऑक्सीजन आयन \(\left(\mathrm{O}^{-2}\right)\) और हाइड्रोजन आयन \(\left(\mathrm{H}^{+}\right)\) समान संवेग के साथ चुंबकीय क्षेत्र के लंबवत प्रवेश करते हैं, तो \(\mathrm{O}^{-2}\) आयन के पथ की वक्रता \(\mathrm{H}^{+}\) की तुलना में कम होती है।
कारण R : एक प्रोटॉन, जिसका रेखीय संवेग एक इलेक्ट्रॉन के समान है, एक समान चुंबकीय क्षेत्र में लंबवत प्रवेश करने पर कम वक्रता त्रिज्या का पथ बनाएगा।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :JEE Mains 2025 आसान - \(x - y\) तल जिसका केन्द्र मूल बिन्दु है तथा सिरो को मिलाने वाली रेखा \(x\)-अक्ष में रखे त्रिज्या \('R'\) के एकसमान अर्धवत्तीय तार का द्रव्यमान केन्द्र \(\left(0, \frac{ xR }{\pi}\right)\) है। यहाँ \(| x |\) का मान \(.......\) होगा।JEE Mains 2021 मध्यम
- एक धात्विक प्लेट का क्षेत्रफल \(1 \times 10^{-4} \,m ^{2}\) है तथा इसे \(16\, mW / m ^{2}\) तीव्रता वाले विकिरण से प्रकाशित किया जाता है। धातु का कार्यफलन \(5 \,eV\) है। आपतित फोटॉनों की ऊर्जा \(10 \,eV\) है तथा इसका केवल \(10\, \%\) भाग ही फोटो इलेक्ट्रॉनों को उत्पन्न करता है। प्रति सैकण्ड उत्सर्जित फॉटो इलेक्ट्रॉनों की संख्या तथा उनकी अधिकतम ऊर्जा क्रमशः होगी। \(\left[1 \,eV =1.6 \times 10^{-19} \,J \right]\)JEE Mains 2019 कठिन
- यदि किसी पिण्ड का संवेग \(20\, \%\) बढ़ाया जाता है, तो इसकी गतिज ऊर्जा में हुई वृद्धि \(.........\%\) होगी :JEE Mains 2022 मध्यम