ExamBro
ExamBro
NEET · Biology · STD 11 - 2. Biology classification

निम्नलिखित में से प्रत्येक लक्षण व्हिटेकर द्वारा प्रस्तावित एक जगत को दर्शाता है। निम्नलिखित को शरीर संगठन की जटिलता के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित करें।
A. काइटिन से बनी कोशिका भित्ति वाले बहुकोशिकीय विषमपोषी।
B. ऊतक/अंग/अंग तंत्र स्तर के शारीरिक संगठन वाले विषमपोषी।
C. पॉलीसैकराइड और अमीनो अम्ल से बनी कोशिका भित्ति वाले प्रोकैरियोट्स।
D. ऊतक/अंग स्तर के शारीरिक संगठन वाले यूकैरियोटी स्वपोषी।
E. कोशिकीय शारीरिक संगठन वाले यूकैरियोट्स।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :

  1. A A, C, E, B, D
  2. B C, E, A, D, B
  3. C A, C, E, D, B
  4. D C, E, A, B, D
Verified Solution

Answer & Solution

Correct Answer

(B) C, E, A, D, B

Step-by-step Solution

Detailed explanation

आर.एच. व्हिटेकर द्वारा दिए गए जगत में शरीर संगठन की जटिलता का बढ़ता क्रम इस प्रकार है-
C. मोनेरा-पॉलीसैकराइड से बनी कोशिका भित्ति वाले प्रोकैरियोट्स।
\(\downarrow\)
E. प्रोटिस्टा - एककोशिकीय यूकैरियोट्स।
\(\downarrow\)
A. कवक - काइटिन से बनी कोशिका भित्ति वाले बहुकोशिकीय विषमपोषी।
\(\downarrow\)
D. पादप - ऊतक शारीरिक संगठन वाले यूकैरियोटी स्वपोषी।
\(\downarrow\)
B. जंतु - ऊतक/अंग/अंग तंत्र स्तर के शारीरिक संगठन वाले विषमपोषी।
सही क्रम है \(C, E, A, D, B\)।
Same subject
Explore more questions on app
From NEET
Explore more questions on app