ExamBro
ExamBro
NEET · Biology · STD 12 - 11. organisms and populations

दो प्रजातियों के बीच समष्टि पारस्परिक क्रियाओं के संबंध में सही कथनों का चयन करें।
A. परजीविता और सहभोजिता दोनों में, केवल एक प्रजाति को लाभ होता है और दूसरी प्रजाति को हानि होती है।
B. सहोपकारिता में, दोनों प्रजातियों को लाभ होता है।
C. सहभोजिता में, दोनों प्रजातियों को लाभ होता है।
D. परजीविता में, केवल एक प्रजाति को लाभ होता है और दूसरी प्रजाति को हानि होती है।
E. असहभोजिता में, एक प्रजाति को हानि होती है और दूसरी अप्रभावित रहती है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :

  1. A केवल B और E
  2. B केवल A और B
  3. C केवल B, D और E
  4. D केवल A और D
Verified Solution

Answer & Solution

Correct Answer

(C) केवल B, D और E

Step-by-step Solution

Detailed explanation

(C) केवल B, D और E
सहोपकारिता में, दोनों प्रजातियों को पारस्परिक क्रिया से लाभ होता है (+, +)।
सहभोजिता में, एक प्रजाति को लाभ होता है और दूसरी अप्रभावित रहती है (+, 0)।
परजीविता में, एक प्रजाति को लाभ होता है और दूसरी को हानि होती है (+, -)।
असहभोजिता में, एक प्रजाति को हानि होती है और दूसरी अप्रभावित रहती है (-, 0)।
अतः, कथन B, D और E सही हैं।
Same subject
Explore more questions on app
From NEET
Explore more questions on app